लिसाडी गेट के तारापुरी कालोनी में कल रात नसीम की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने आज सुबह शव सडक पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रजाउद्दीन के साथ कुछ और भी आरोपी शामिल थे, जिन्होंने नसीम का कत्ल करने में सहायता की। गौरतलब है कि कल रात कमेटी के रूपये मांगने पर 50 वर्षीय नसीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने का मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दक्षिण उपाध्यक्ष रजाउद्दीन को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस के उपर चूडियां भी फेंककर मारी।
Translate Language
Tuesday, 14 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment