Latest News

Translate Language

Wednesday, 15 June 2016

प्रापर्टी डीलर की बाइक से पांच लाख रुपये उड़ाए

डाबका निवासी प्रापर्टी डीलर की बाइक से मंगलवार दोपहर बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया।


डाबका निवासी मूलचंद पुत्र गंगादास सेवानिवृत्त फौजी है और प्रापर्टी डीलर का काम करता है। उसे बाइपास पर जमीन का सौदा करना था। जिसके लिए मंगलवार की सुबह रोहटा रोड पहुंचा और अपने साढ़ू से दो लाख रुपये लिए। यह रुपये एसबीआइ की शाखा से साढ़ू ने निकाले थे। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने स्थित पीएनबी पहुंचा और वहां से तीन लाख रुपये निकाले। पासबुक और नोटों से भरा बैग उसने बाइक की साइड डिग्गी में रख दिए। डाबका जाने के लिए जब वह फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो एक बाइक सवार ने बाइक उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। इसके बाद एक स्कूटी चालक आया और कहने लगा कि देख के नहीं चलते क्या। इसी बात पर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच बदमाशों ने डिग्गी से नोटों भरा बैग निकाल लिया। पीड़ित को मामले की जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंचा। थाने पहुंच कर उसने तहरीर दी। एसओ यादराम यादव ने बताया कि जिस बैग में रुपये रखे थे वह फटा हुआ था उसकी चेन भी खुली थी। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: प्रापर्टी डीलर की बाइक से पांच लाख रुपये उड़ाए Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top