Latest News

Translate Language

Wednesday, 15 June 2016

बीए और एलएलबी की ओएमआर कुंजी जारी

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीए थर्ड ईयर, बीएससी थर्ड ईयर, एलएलबी थर्ड ईयर की ओएमआर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसमें विवि ने कुछ कालेजों के कोड की ही कुंजी अपलोड की गई है। अभ्यर्थी उससे अपने उत्तरों का मिलान करके अगर कोई आपत्ति या शिकायत है तो 16 जून तक ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बीपीएड व एमपीएड की परीक्षा स्थगित
मेरठ : चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कालेजों में संचालित बीपीएड और एमपीएड की 15 जून को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

कालेजों की नहीं चलेगी मनमानी
मेरठ : चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों बीपीएड, एमपीएड सत्र 2015-16 में प्रवेश छात्र छात्राओं की सूची विवि को उपलब्ध करानी होगी। इसमें कालेजों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन छात्रों की काउंसिलिंग और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हुआ है। उसमें कालेज पाठ्यक्रम में संबद्धता की स्थिति, सत्र 2015-16 के लिए स्वीकृत छात्रों और सीटों की संख्या, प्रवेश लेने के बाद रिक्त सीटों की संख्या 22 जून तक विवि के उपकुलसचिव कमेटी सेल में जमा कराना होगा।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बीए और एलएलबी की ओएमआर कुंजी जारी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top