Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

पेड़ों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा करना भी आवश्यक: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पंकज यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन की आवश्यकता है, जो हमें शुद्ध पर्यावरण का माहौल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों को लगाने से ज्यादा उनकी सुरक्षा करना आवश्यक है, तभी लगाया हुआ पेड़ उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वन विभाग द्वारा जो लक्ष्य उन्हें दिया गया है उसको वे जिम्मेदारी के साथ समयानुसार पूर्ण करें।


जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा ने बैठक में बताया कि जनपद में 02 लाख 85 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसको जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में एक साथ एक दिन अभियान के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया जायेगा, जिसके लिये व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण हेतु गढ्डा खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये जिले में 43 साईड तैयार की गयी है जिसके प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। पौध हेतु 10 नर्सरी संचालित है जिनमें 07 लाख पौध तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा हेतु ग्रीन बैल्ट से फैन्सी सुरक्षा तथा कटीली हैज पौधों की सुरक्षा हेतु लगायी जाये। इस अवसर पर वन विभाग सहित सभी विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: पेड़ों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा करना भी आवश्यक: जिलाधिकारी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top