Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर किसान को किया घायल


फसल नष्ट करने का विरोध करने पर किसान के साथ की गई। मारपीट के बाद किसान ने थाने पहुंचकर दो को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। सरधना के मोहल्ला किशोरकान निवासी रामफल त्यागी पुत्र चंद्रपाल ने बताया की लोकप्रिया रॉड निवासी मोहसिन पुत्र शौकीन गुड्डू पुत्र साबुद्दीन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आदेश जैन के बाग़ में चोरी से आम तोडऩे के लिए पहुंचे, जिन्होंने आम तोड़ते समय उसके खेत में खड़ी बैंगन की फसल को बर्बाद कर दिया, जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने विरोध किया, जिस पर उक्त युवकों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया है। पीड़ित ने उक्त हमलावरों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर किसान को किया घायल Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top