Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

बीडीसी सदस्य की हत्या में पांच नामजद

बीडीसी सदस्य मृतक मतीन की विरोधी इंतजार पक्ष से काफी समय से रंजिश चली आ रही है, हालांकि आरोपी मतीन की मौसी का पुत्र भी है। लेकिन किसी बात को लेकर दो साल पहले आपस में खींची दीवारों में खून का खेल शुरु हो गया। मस्जिद में रात में हुआ विवाद तो मामूली बात थी असली रंजिश तो पुरानी चली आ रही थी। मृतक मतीन की हत्या में इंतजार, गुलजार, कलुआ पुत्रगण मालू व साबू पुत्र तौसीफव साबिर पुत्र मलखान को नामजद कराया गया है। इसके अलावा आरोपी पक्ष के सभी बालिग लोगों के खिलाफ भी मुचलबा पाबंद की कार्रवाई की गई है। इनमें से एक आरोपी कलुवा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि बाकि सभी फरार हैं
अपराध छोड़कर राजनीति में सक्रिय था मतीन
बीडीसी सदस्य व सपा के सक्रिय सदस्य के रूप में मतीन की इलाके में ख्याती थी और विधायक गुलाम मोहम्मद के नजदीक रहता था। मृतक मतीन की गांव की राजनिती में भी अच्छी खासी दखल थी और अक्सर प्रधान गौरव के साथ देखा जाता था। मृतक मतीन की पत्नि फरजाना के अलावा उसकी तीन बटियों मुस्कान, मीदा व सोनी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक मतीन पर जानलेवा हमले, गुंडा एक्ट, माल बरामद होना और चोरी सहित कई संगीन मुकदमें दर्ज थे। एसओ ने बताया कि मतीन पर संगीन धाराओं में लगभग छह मुकदमें दर्ज हैं। हालांकि अब वह अपराध छोड़ चुका था और राजनिती में पूरा सक्रिय हो चुका था।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बीडीसी सदस्य की हत्या में पांच नामजद Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top