भारत पैट्रोलियम के नेतृत्व में बालाजी गेंस सर्विस की और से गैस सुरक्षा व गैस बचाओ अभियान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के उपयोग एवम दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताये गये। साथ ही गैस की बचत करने की भी जानकारी दी गई ।
तेल एवं प्राक्रतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी तेल एवं गैस संरक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। संचार प्रचार प्रसार के सभी माध्यमो से जनहित मैं जन जन तक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है। इसी संदर्भ मैं एक कार्यक्रम नगर में कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल में बलगी गैस सर्विस के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं व शिक्षिकाओं को गैस की बचत व गैस से होने वाली दुर्घटनाओ से बचाव के उपाय बताए बालाजी गैस सर्विस के मैनेजर वीरेन्द्र कुमार ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को बताया की रात को सोते समय हमेशा रेगुलेटर बंद कर दें। चूल्हा जलाते समय लाइटर, माचिस हमेशा अपने पास रखे उन्होंने बताया की कई बार महिलाऐं चूल्हे की गैस खोल कर माचिस या लाइटर तलाश करती हें इस बीच गैस दूर तक फ़ैल जाती है जिससे दुर्घटना हो सकती है ।
उन्होंने बताया की चूल्हे को हमेशा सिलेण्डर से ऊपर और दो फिट की दूरी पर रखें। दूध पानी आदि वस्तुओं को गर्म करते समय चूल्हे के नजदीक रहे कई बार उबाल आने पर दूध या पानी चूल्हे की आग को बुझा देता हे और गैस निकलती रहती है जो रसोई व घर में फ़ैल जाती है बिजली के स्वीच ओन ऑफ़ करने व अन्य कारणों से वहां फैली गैस आग का रूप धारण कर सकती है । पुलकित जैन ने गैस को किस प्रकार बचाये उसका तरीका बताया उन्होंने बताया की कम खाना बनाने पानी गर्म करने चाय आदि बनाने में छोटे बर्तन का इस्तेमाल करें। खाना बनाते समय रेश्मीन व ढीले कपडे न पहने सूती कपडे से बना एप्रीन पहन कर खाना बनाये। गैस को बचाना अपने व देश हित में बताया गया। इस अवसर पर छात्राओं से गैस बचाने से संबंधित सवाल पूछे गये सही उत्तर देने पर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

0 comments:
Post a Comment