शास्त्रीनगर के दर्जनों लोग सारथी संस्था के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने फैजाबाद शिफ्ट किए एक बाल बंदी को मेरठ के बाल संप्रेक्षण गृह में बुलाकर उसका इलाज कराने की मांग की।
शास्त्रीनगर के शेरगढ़ी निवासी राजदुलारी पत्नी चरतपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सन्नी जाटव को एक माह पहले मेरठ स्थित सूरजकुंड बाल संप्रेक्षण गृह से फैजाबाद बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया था। महिला ने बताया कि मेरठ बाल संप्रेक्षण गृह कुछ असामाजिक तत्वों ने सन्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी, जिस कारण उसकी रीड़ की हड्डी, कान के पर्दे में गंभीर चोटें आई थी। महिला ने यह भी बताया कि उसका इलाज फैजाबाद में ठीक से नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उसकी तबियत खराब हो गई। पीड़िता ने डीएम से सन्नी को मेरठ बाल संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट करके उचित इलाज कराए जाने की मांग की। इस दौरान सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे, छात्र नेता विनीत चपराना, आशू राठी, श्रीकांत चौधरी, मिशु राजपूत आदि भी शामिल रहे।

0 comments:
Post a Comment