Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

बीच सड़क पर मारपीट कर पत्नी से दस माह का बच्चा छीना

पति ने पत्नी के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। उसकी गोद से दस माह का बच्चा छीनकर ले गया। अपनी फरियाद लेकर पीड़िता थाने पंहुची और पुलिस से बच्चा वापस दिलाने की गुहार लगायी।


किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी एक विवाहिता थाने पहुंची। रोते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने पड़ोस के ही आदिल पुत्र शराफत से तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, तभी से वह मेरठ रह रहे है और अब उसके दस माह का बेटा है। कुछ दिन से आदिल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। दो दिन पहले आदिल उससे बेटे को लेकर चला आया। वह बेटे को लेने के लिए शाहजहांपुर गई तो आदिल ने बेटा देने के बजाए बीच सड़क पर उसके साथ जमकर पिटाई की और अभद्र व्यवहार करते हुए भगा दिया। पीड़िता बदहवास हालत में थाने पहुंची और पुलिस से दुधमुहां बच्चा दिलाने की फरियाद की। थाना प्रभारी सुमेरसिंह ने मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए युवती के पति को थाने बुलाने के लिए पुलिस भेजी, परन्तु वह मिल नहीं पाया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बीच सड़क पर मारपीट कर पत्नी से दस माह का बच्चा छीना Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top