Latest News

Translate Language

Thursday, 16 June 2016

दो वर्षाे से खऱाब पड़े नल को ठीक कराये जाने की मांग

हजारों रुपयों की लागत से लगा सरकारी नल गत दो वर्षों से खऱाब पड़ा हुआ है, जिसे ठीक कराये जाने की मांग को लेकर ग्रामीण अधिकारीयों के चक्कर काट रहे है। इसी संबंध में ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिले और भीषण गर्मीं के चलते आई पानी की दिक्कत को लेकर खऱाब पड़े नल को ठीक कराये जाने की मांग की है।


सरधना क्षेत्र के गांव बुबकपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की गांव की बाल्मीकि बस्ती में लगा सरकारी नल गत दो वर्षों से खऱाब पड़ा हुआ है जिसे ठीक कराने के लिए वह कई बार प्रधान व अधिकारीयों से गुहार लगा चुके है। लेकिन नल आज तक ठीक नहीं कराया जा सका है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में समस्याएं ओर बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने नल ठीक कराये जाने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर नीरज जैन, राजीव जैन, सुभाष, आदेश कुमार आदि शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: दो वर्षाे से खऱाब पड़े नल को ठीक कराये जाने की मांग Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top