Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

प्रधान पति शौचालय निर्माण में कर रहा घोटाला

प्रदेश सरकार द्वारा लोहिया समग ग्राम में बनाए जा रहेशौचालय में ग्राम प्रधान धांधली कर रहे है। प्रधान पति व उसके दबंग पुत्रों केखिलाफ दर्जनों ग्रामीण बुधवार को डीएम कार्यालय व एसएसपी ऑफिस पहुुंचे। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं में ग्राम प्रधान लाखों का घोटाला कर रहा है, जबकि इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो शिकायत कर्ता को जातिसूचक शब्द कहे गए और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।भावनपुर थानाक्षेत्र व ब्लॉक रजपुरा का गांव रसूलपुर औरंगाबादलोहिया समग योजना में आता है। डीएम कार्यालय व एसएसपी ऑफिस पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 350 शौचालय बनाने के लिए ग्राम प्रधान को 42 लाख रूपये सरकार से प्राप्त हो चुके है। लेकिन ग्राम प्रधान पति शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे है।जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो गांव प्रधान के पुत्र मोहित ने ग्रामीणों को दबगंई दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी महेन्द्र पुत्र स्व. दलीप सिंह ने आरोप लगाया कि उसने ग्राम प्रधान की शिकायत की तो मोहित चौधरी, विक्रम चौधरी और अज्ञात 20-25 लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित ने डीएम व एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में अपनी सुरक्षा और ग्राम प्रधान पति व उसके दबंग पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने और शौचालय निर्माण में जांच-पड़ताल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में हरिओम, ऋषिपाल, बिजेन्द्र, मनोज, लोकेश कुमार, मोनू, रीना भारती, राज सिंह,अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: प्रधान पति शौचालय निर्माण में कर रहा घोटाला Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top