Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

लखनऊ के लिए रवाना हुई साईकिल यात्रा

सपा युवजन सभा के जिला महासचिव पवन गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार को लखनऊ के लिए मेरठ के कमिश्नरी पार्क से साईकिल यात्रा रवाना की। साईकिल रैली को सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम अल्वी तथा दक्षिण के विधानसभा प्रत्याशी आदिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया और मेरठ से समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए विभिन्न जिलों में होते हुए एक जुलाई को लखनऊ पहुंचेगी। पवन गुर्जर ने बताया कि सभी युवा सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई देंगे। साईकिल यात्रा में दीपू चौधरी, नीशू भाटी, भरत वर्मा, हरेन्द्र सिंह, वासू भाटी आदि शामिल रहे।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: लखनऊ के लिए रवाना हुई साईकिल यात्रा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top