Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

फैक्ट्री में हुई लूट को संदिग्ध मान रही पुलिस

दो दिन पहले सदर स्थित कृष्णा इन्ड्रस्ट्रीम फैक्ट्री में हुई लूटको पुलिस संदिग्ध मान रही है, जिस कारण पुलिस ने अभी तक लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते फैक्ट्री मालिक सहित दर्जनों व्यापारी बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और प्रार्थनापत्र देकर लूट का मुकदमा दर्ज करके जल्द खुलासे की मांग की।सदर निवासी मनीष जैन पुत्र स्व. राजकुमार जैन ने बताया कि उनकी पुलिंग स्ट्रीट सदर में कृष्णा इन्ड़स्ट्रीम नाम से फैक्ट्री है।20 जून को कुछ बदमाशों ने फैक्ट्री में लाखों की लूट का अंजाम दिया था। इस मामले में सदर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस लूट की घटना को लेन-देन का मामला बता रही है। व्यापारियों ने पुलिस कप्तानसे लूट का मुकदमा दर्ज कराकर जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस कप्तान को प्रार्थनापत्र देकर जैसे ही व्यापारी बाहर निकले तो उन्हें एसपी सिटी मिल गए। व्यापारियों ने एसपी सिटी से भी घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। एसएसपी व एसपी सिटी ने सदर बाजार थाना प्रभारी को जांच-पड़ताल कर निष्पक्ष कार्रवाईके निर्देश दिए है।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: फैक्ट्री में हुई लूट को संदिग्ध मान रही पुलिस Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top