सत्ताधरी पार्टी के एक विधायक के दवाब मेें लिसाड़ीगेट पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। जिसके विरोध में बुधवार को पीड़ित पक्ष के साथ क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं व पुरूषों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने डीएम व एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।गौरतलब है कि थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र इकबाल नगर में गत 18 जून को सिवालखास विधायके भतीजे व भांजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आबिद पुत्र नियाजुद्दीन केघर में घुसकर मकान पर कब्जे के लिएतोडफ़ोड़, मारपीट व हवाई फायरिंग की थी। क्षेत्रीय लोगों ने छतों से पथराव करके पीड़ित को बचाया था। इस बीच क्षेत्रीय लोगों ने हमलावरोंकी गाडी भी तोड़ दी थी। हंगामे की सूचना पर कई थानेां की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पुलिस कार्यालय पर पहुंची दिलशादी पत्नी आबिद ने बताया कि दूसरे पक्ष को उसने कोई मकान नहीं बेचा। उन्होंने खुद ही फर्जी तरीके से मकान का बैनामा बना लिया। आरोप है कि सपा नेता व सिवालखास विधायक के दवाब में आकर लिसाड़ीगेट पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ही लोगों पर फर्जी मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस कारण अब पुलिस पीड़ित लोगों का उत्पीडऩ करने में लगी हुई है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी व डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस अधिकारियों से झड़प भी हुई।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment