Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

नैनीताल रवाना हुईं क्रिकेट टीम

गुरूवार से नैनीताल में शुरू होने वाले अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंटमें शामिल होने के लिए करन क्रिकेटएकेडमी की टीम मेरठ से नैनीताल के लिए रवाना हो गई।यह जानकारी देते हुए करन क्रिकेट एकेडमी के कोच अतहर अली ने बताया कि 23 जून से नैनीताल में 18वां आल इंडिया जेके टायर क्रिकेट कप आरंभ हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए करन क्रिकेट एकेडमी की टीम बुधवार को नैनीताल के लिए रवाना होगई। उन्होंने बताया कि करन क्रिकेट एकेडमी की टीम तीन लीग मैचखेलेगी। इसमें हैरी क्रिकेट एकाडमी दिल्ली, हल्द्वानी क्रिकेट एकाडमी, गाजियाबाद क्रिकेट एकाडमी की टीमें भाग लेंगी। करन क्रिकेट एकेडमी की टीम में 10 से14 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिलहैं। जिनमें देव शर्मा, आर्यन तोमर, आर्यन गौड़, सूरज, जुनैद, शिवम, जयन्त, अमरदीप, विशाल, जैद, विनायक, दिवेश, अंकन और टीम मैनेजर व कोच सलमान खान हैं।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नैनीताल रवाना हुईं क्रिकेट टीम Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top