बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और उन्हें सेवा प्रदान करने के उद्देश्य श्रीअमरनाथ यात्री सेवा समिति निरंतर 22वें वर्ष में सेवा शिविर और भण्डारा आयोजित करेगी। शिविर और भण्डारा 2 जुलाई, 2016 से शुरू होगा।श्रीअमरनाथ यात्री सेवा समिति कीओर से बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति केमहामंत्री महेश मित्तल ने बताया कि समिति अपने धार्मिक और मानवीय दायित्व के तहत प्रत्येक वर्ष अमरनाथजी के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा शिविर और भण्डारा आयोजित करती है। इस बार यह आयोजन आगामी 2 जुलाई से शुरू होगा। भण्डारा और सेवा शिविर अमरनाथ यात्रा के मुख्य मार्ग शेषनाग व बेस कैंप चन्दनबाड़ी में लगाया जाएगा।शिविर और भण्डारा में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को चाय-नाश्ता, भोजन, दूध, गर्म पानी, दवा व कंबल आदि की सेवा प्रदान की जाती है। आयोजन से पहले 25 जून को मेरठ में नई मंडी-दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दिल्ली चुंगी, घंटाघर, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, लालकुर्ती, आबूलेन, सदर बाजार व बांबे बाजार में भ्रमण करती हुई औघडऩाथ मंदिर जाकर संपन्न होगी।भण्डारा और शिविर की व्यवस्था के लिए तीन समूह बनाए गए हैं। प्रथम समूह 25 जून, 2016 को खाने-पीने के सामान पांच ट्रक में लेकर शिविर स्थल के लिए रवाना होगा। समूह में समिति के प्रधान विनोद ग्रोवर, महामंत्री महेश मित्तल, सेवादार शिवकुमार गोयल (कल्लूजी), दिनेश कुमार जैन, विजय माहेश्वरी, शशिभूषण मल्होत्रा, मोहनलाल धुप्पड़, नरेश मित्तल, डा. कृष्ण गोपाल शर्मा, चेतराम, राजीव शर्मा (पत्रकार), सुदर्शन विजयवर्गीय, ओमवीर सिंह, कैलाश चंद गोयल, रोहितजैन, प्रदीप गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, पं. राजीव शर्मा, नवनीत शर्मा (राजू), शिव कुमार गोयल, पवन चावला, सुरेंद्र कुमार साहू, संजीव सिंघल, रमित गोयल, भारत ग्रोवर, शंकर पंवार, राजन सिंघल, प्राणनाथ घई, अम्बुज विश्नोई, विशाल गर्ग, मयंक गुप्ता व प्रेम कुमार आदि होंगे।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment