पेशी के दौरान कचहरी आए कैदी के फरार होने के बाद बुधवार को कचहरी पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। उन्होंने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और तलाशी ली।बतादे कि गत मंगलवार को शातिर लूटेरा कपिल पुत्र सूरजमल निवासीकसेरू बक्सर थाना गंगानगर पेशी के दौरान फरार हो गया था। आरोपी पर41 लाख की पराग डेरी लूट, इंचौली में एक हत्याकांड, कसेरू बक्सर में पत्रकार नीरज निराला पर गोली चलाने समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने एक महिला पुलिस कर्मी सहित सात पुलिस कर्मियों को संस्पेंड कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने इस घटना के बाद चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और उनकी सघन तलााशी ली, लेकिन पुलिस कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हो पाई।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment