रोहटा गांव स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौकेपर बैंक के ग्राहकों के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक की और से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।स्थापना दिवस समारोह के दौरान आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रिय प्रबंधक मौहम्मद अब्बास ने उपस्थित ग्राहकों को सिंडिकेट बैंक की और से दी जा रही किसानों, छोटे-बड़े व्यापारियों, मजदूरों, महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा बैंक द्वारा आरडी प्लस, फूलों की खेती की सम्बधी ऋण योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही ग्राहकों द्वारा बतायी गई समस्याओं को सुना और समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।बैंक फील्ड अफसर अन्नपूर्णा मोर्य ने कृषकों को कृषि ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साहयक प्रबंधक प्रशान्त सक्सेना ने जमा योजना के बारे में जानकारी मुहैया कराई। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक ललित कुमार ने शाखा में आये ग्राहकों को धन्यवाद दिया। साथ ही ग्राहकों की बैंक सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बैंक द्वारा अच्छे सहयोग के लिए भीम सिंह, सतपाल सिंह, अजय दहिया, मोहनलाल गुप्ता व अमरजीत को सम्मानित किया गया। इस दौरान रविन्द्र कुमार, डा. मनोज, बृहमपाल, जगसैन, माया देवी, राहुल, राजेन्द्र आदि मोजूद रहे।
Translate Language
Wednesday, 22 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment