सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे विकलांग ने अपने जीजा, भाई पर संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया है। विकलांग आकाश का आरोप है कि उसके जीजा ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी से जबरन एफिडेविट पर हस्ताक्षर करवा लिए।
माधवपुरम निवासी आकाश वर्मा ने बताया कि एक कार दुर्घटना में उसका बाया पैर कटने के कारण वह विकलांग हो गया था। उसके पिता कुंवरपाल का 29 सितम्बर 2015 को हार्ट अटैक से देहांत हो गया था।
उसका भाई विकास लखनउ में नौकरी करता है और परिवार सहित इंद्रा नगर में रहता है। गत 29 नवम्बर 2015 को उसके जीजा सचिन्द्र वर्मा कुछ लोगों के साथ घर आया। आरोप है कि सचिन्द्र ने एक पचास रुपये के एफिडेविट पर उसकी पत्नी से जबरदस्ती से हस्ताक्षर करवा लिए। ऐसा न करने पर सचिन्द्र ने हत्या की धमकी दी थी। धोखाधड़ी व जालसाजी की तहरीर ब्रहमपुरी थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम को दिए ज्ञापन में आकाश ने बताया कि विकास दबंग किस्म का व्यक्ति है। 16 सितम्बर 2013 में भी विकास ने अपनी पत्नी सीमा व पिता के साथ मिलकर उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा ब्रहमपुरी थाने में दर्ज कराया गया था। डीएम को दिए ज्ञापन में विकलांग आकाश ने कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने गत शनिवार को भी डीएम आवास पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन जिलाधिकारी के मिल न पाने के कारण वह वापस आ गया था।

0 comments:
Post a Comment