उमस और गर्मी ने किया बेहाल
आसमान से फिर आग बरसनी शुरू हो गई है। दिन भर शहरवासियों के पसीने नहीं सूखे। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को बारिश होने की संभावना है। मानसून से पहले मौसम का मिजाज भी तल्ख हो रहा है। गर्मी बढ़ रही है और पारा चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मौसम के तेवर सुबह से ही तल्ख हो गए थे। दिन में हवा चलने के बावजूद भी पसीने नहीं सूख रहे थे।
गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 68 व न्यूूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि उमस और गर्मी बढ़ने से भी मौसम बदलेगा, जिस कारण से शनिवार को बारिश होने की संभावना है। मानसून फिर से थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है।

0 comments:
Post a Comment