मेरठ-हापुड मार्ग पर कार में टैक्टर की भिडंत होने के कारण कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मैडिकल भेजा है।
खरखौदा के फंफूड़ा गांव निवासी मोहन पुत्र सतीश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका बहनोई सोनू कश्यप पुत्र राजपाल जिला गौतमबुद्धनगर थाना दादरी के शाहपुर गांव निवासी है। सोनू बीती देर रात के समय करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी इटोस कार संख्या यूपी 14 डीटी 7855 में सवार होकर फफूंड़ा आ रहा था। जैसे ही वह मेरठ-हापुड मार्ग पर अल्लीपुर स्थित भड़ाना ढाबा के पास पहुंचा। तभी सामने से तेजी से आ रहे टैक्टर टाली ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए मेरठ मेडिकल भेजा है।

0 comments:
Post a Comment