Latest News

Translate Language

Wednesday, 15 June 2016

सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का दावा

मेडिकल हब मेरठ में चिकित्सा को लेकर तमाम उपलब्धियां दर्ज हो रही हैं। पल्लवपुरम की 56 वर्षीय सुमन मांगलिक के गाल से 30 सेमी का ट्यूमर निकाला गया। कैंसर सर्जन डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल साइंस में अभी तक सबसे बड़ा दस सेमी का ट्यूमर 2010 में चंडीगढ़ में निकाला गया था। सुमन का आपरेशन इस वर्ष जनवरी में किया गया था।

आइएमए हाल में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डा. दिनेश ने कहा कि सुमन को लार ग्रंथि से बनने वाला ट्यूमर था। इसके इलाज के लिए मरीज मेरठ से दिल्ली पहुंची, जहां एम्स ने तीन माह की जिंदगी बताकर वापस कर दिया। डा. दिनेश ने बताया कि उन्होंने मरीज की आठ घंटे की सर्जरी की, और छह माह तक फालोअप में रखा। ट्यूमर पूरी तरह ठीक हो गया, इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि वह ट्यूमर की साइज को लेकर गिनीज बुक में भी अपील करेंगे। आम लोगों को आगाह किया कि तंबाकू सेवन कैंसर का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे गाल, खाने की नली, पेट, आंत एवं रक्त कैंसर तक हो सकता है। प्रेस वार्ता में मरीज सुमन मांगलिक भी उपस्थित रहीं।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का दावा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top