गॉडविन कालोनी स्थित मंदिर के पुजारी द्वारा एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लावड़ सोफीपुर मार्ग पर गॉडविन कालोनी स्थित मंदिर में बिहार के समस्तीपुर निवासी बंसत पिछले आठ वर्षो से पुजारी है। क्षेत्र में एक परिवार में दंपती बच्चों के साथ रहता है। छह जून को दंपती की सात साल की मासूम बच्ची मंदिर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच प्यास लगने पर वह पानी पीने मंदिर में चली गई। मौका पाकर पुजारी मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर छत पर ले गया। आरोप है कि पुजारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और चीखने चिल्लाने पर उसके मुंह बंद कर दिया। पुजारी ने बच्ची को धमकी भी दी कि अगर उसके किसी को कुछ भी बोला तो वह उसके छोटे भाई को मार डालेगा। दहशत में बच्ची घर पहुंची। भय के चलते बच्ची ने मां से कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। परिजनों ने बच्ची को पेट दर्द की दवा दी। बावजूद इसके जब बच्ची ठीक नहीं हुई तो उसे एमएच हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बहुत पूछताछ करने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजनों ने सोमवार शाम आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एसओ तेज ¨सह यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मंदिर वाले अंकल बोत गंदे हैं..
बच्ची रोज मंदिर जाती थी, लेकिन छह जून की घटना के बाद बीमार बच्ची से जब परिजनों ने घर से बाहर घूमने की बात कहते हुए मंदिर चलने को कहा, तो बच्ची सहम गई और कहने लगी कि वह मंदिर नहीं जाएगी, मंदिर वाले अंकल गंदे हैं। इस बात पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने उसे विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की इसके बावजूद भाई को मार डालने के डर से वह जल्दी बताने को तैयार नहीं हुई।
0 comments:
Post a Comment