लालकुर्ती थानाक्षेत्र घोसी मोहल्ले में कुछ आवारा युवकों ने क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं का जीना दूभर कर रखा है। क्षेत्र वासियों के अनुसार आए दिन वहां की युवतियों को फोन कर परेशान और अश्लील एसएमएस भेजे जाते हैं। मंगलवार को युवतियों की शिकायत पर परिजनों ने मनचलों से विरोध किया। जिसके बाद मंगलवार रात में एक युवती के परिजन और अन्य घोसी मौहल्ले की बड़ी मस्जिद से तराबी पढ़कर जैसे ही बाहर आए, तभी मनचलों की भीड़ ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें कई घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को दबोचा, जबकि अन्य भाग गए। कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौके पर पहुंचे।
घोसी मोहल्ला की एक युवती को वहीं का राजा पुत्र इलियास कई महीनों से आते-जाते हुए परेशान कर रहा था। फोन करता था और अश्लील मैसेज भेजता था। युवती ने अपने परिजनों को बताया, जिस पर राजा को धमकाया गया। राजा तो करतूत से बाज नहीं आया, मगर परिजनों ने अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़ाकर घर में बैठा लिया। न जाने कितनी युवती और महिलाओं को इसी तरह प्रताड़ित किया जाने लगा। जानकारी के बाद लालकुर्ती पुलिस मनचलों पर कार्रवाई नहीं कर सकी। मंगलवार को राजा और उसके दोस्तों ने वहीं की दूसरी युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने परिजनों से कहा तो उन्होंने राजा को धमका दिया। रात में राजा अपने मामा इंतजार, फारुख, अकरम, सोनू व आधा दर्जन युवकों के साथ मिलकर घोसी मोहल्ला में बड़ी मस्जिद के बाहर खड़े हो गया। जैसे ही युवती पक्ष में मुसर्रफ, बॉबी, मोहसीन, विक्की, मुजाहिद तराबी पढ़कर बाहर आए, तभी उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीख पुकार के बीच भगदड़ मच गई। अचानक किए हमले में उक्त सभी युवती पक्ष के व्यक्ति घायल हो गए। हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर राजा को उसके मामा
इंतजार के घर हरिया दूध वाली गली से दबोच लिया, जबकि अन्य भाग गए। घायलों का उपचार कराया गया।
इनका कहना है..
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने युवती के परिजनों से मारपीट की है। एक आरोपी दबोचा है, बाकी भी पकड़े जाएंगे।
-प्रदीप त्रिपाठी, एसओ लालकुर्ती।

0 comments:
Post a Comment