Latest News

Translate Language

Sunday, 19 June 2016

प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण निति के कारण हो रहा पलायन

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को केशव भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिममें परिषद के संयुक्त महामंत्री सैलेन्द्र जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण निति और एक विशेष समुदाए के पक्ष में कार्य करने के कारण हिन्दू समाज के लोग पलायन करने के लिए मजबूर है। उन्होंने यह भी बताया कि कैराना के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, शामली, सहारनुपर और मेरठ में भी लोगों ने पलायन किया है।


विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री सैलेन्द्र जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार की गलत नितियों व एक विशेष समुदाए पर ध्यान देने के कारण हिन्दू समुदाए के लोग पलायन करने के लिए मजबूर है। अगर ऐसा ही रहा तो पश्चिमी उत्तर-प्रदेश को कश्मीर व मिनी पाकिस्तान बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 12 वर्ष पूर्व उत्तर-प्रदेश के राज्यपाल वी राजेश्वर राव ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में विशेष समुदाए के लोगों का वर्चश्व बढ़ता जा रहा है। जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे है।

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिले के बरवलान, गाड़ी खाना, दरजिया, कुम्हारों वाली गली, पचपेडा, उड़पुरा, लाजपत नगर, पीरगैव, कानून गोयान, नवाबपुर, दीवा का बाजार, नागफनी, शुक्लों का कुंआ, डिप्टी, गज, जिगर कॉलोनी, लाल बाग, चक्कर का मिलक, मंडी बांस, नई बस्ती, भूड़ा चैराहा, जयन्तीपुर, मानपुर, कोठीवाल नगर, पीरजादा, इन्द्रा चौक, ताजपुर गेट से लोग पलायन कर चुके है। इसके अलावा रामपुर जिले से स्वार टांडा, शाहबाद, शैफनी, केमरी से पलायन हुआ। जिला संभल में हतीम सराए, सीरसी, नरौली, कुंदरकी, बिलारी, जिगरपुरी और गड़ी से लोगों ने पलायन किया है। जिला अमरोहा में जोया, उझारी, सोदनगली, बछराईयु, चुंचैला कला, नौगांवा, सादात से लोगों को विशेष समुदाए के लोगों ने अपना क्षेत्र छोडऩे के लिए मजबूर किया गया।

बिजनौर से नजीबाबाद, नहटौर, चांदपुर, जिला शामली से जलालाबाद, थाना भवन, कैदला, कैराना, बुडाना, जिला सहारनपुर से मुझकराबाद, बेहट, तहसील, सहारनपुर महानगर से लोगों ने पलायन किया है। यहीं नहीं मेरठ में भी यह सिलसिला नहीं रूका। प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण निति के कारण जनपद के शाहजहांपुर, किठौर, सिवालखास, हर्रा, खिवाई, फलावदा, पीपलीखेड़ा, जबकि शहर से पटेलनगर, शास्त्रीनगर, रामबाग, बैंक कॉलोनी, हापुड रोड की कई कॉलोनी से लोगों ने पलायन किया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद विभिन्न स्थानों पर पलायन की सच्चाई जानने में लगे हुए है। पत्रकार वार्ता में प्रांत महामंत्री सुरेन्द्र चौहान, व बजरंग दल के बलराज डूंगर भी उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण निति के कारण हो रहा पलायन Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top