Latest News

Translate Language

Monday, 13 June 2016

नौचंदी थाना क्षेत्र में दस लाख की लूट

नौचंदी थाना क्षेत्र में बैंक कालोनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रकम जमा कराने बैंक में जा रहे सिक्यारिटी कंपनी के कैशियर से 10 लाख रूपये लूट लिए। लिसाडी गेट निवासी आसिफ मीनाक्षीपुरम स्थित एसआईपीएल कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत है। अलग-अलग जगह से नगदी एकत्र करने के बाद वह सोमवार दोपहर को गढ रोड पिनाकल टावर स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहा था। हथियारों के बल पर रास्ते में रोककर बदमाशों ने नगदी भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नौचंदी थाना क्षेत्र में दस लाख की लूट Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top