Latest News

Translate Language

Monday, 13 June 2016

सरकारी राशन से भरी ट्रोली पकडी

कंकरखेडा थाना क्षेत्र में बागपत चौराहे पर एसीएम ने चेकिंग के दौरान सरकारी अनाज से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली पकड ली। एसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने भेज दिया। पुलिस ने चालक रतनपुरी खतौली निवासी विक्रम पुत्र बेगराज को हिरासत में ले लिया है। विक्रम ने पूछताछ में बताया कि वह खतौली से दिल्ली रोड स्थित एक फ्लोर मिल पर यह राशन की खेप ले जा रहा था। वह तो केवल भाडे पर सामान ले जाने का काम करता है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच-पडताल की तो करीब 140 बोरे पाए गए। खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: सरकारी राशन से भरी ट्रोली पकडी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top