Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

जेई व एई को बंधक बनाकर पीटा

सरधना के कालंद गांव में शौचालय का गड्ढे से अतिक्रमण हटाने को लेकर दबंगों ने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता व सहायक अभियन्ता को दौडा-दौडाकर पीटा। एक महिला जूनियर इंजीनियर के उपर गाडी चढाने का प्रयास किया। कालंद-पिठलोखर मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते जेई व एई ने शौचालय का गड्ढा हटाने की मांग की थी। जिसके बाद दबंगों ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि जेई व एई को घसीटते हुए ले गए और बुरी तरह पीटा। वहीं, महिला अवर अभियंता के उपर गाडी चढाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। अवर अभियन्ता व सहायक अभियन्ता ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।


  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: जेई व एई को बंधक बनाकर पीटा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top