फलावदा क्षेत्र के गांव नंगला काटर में शुक्रवार को एवी सोमदत्त महाराज के आश्रम पर गौशाला दिवस मनाया गया है। श्री श्री 1008 महाराज महात्मा सोमदत्त की पुण्यतिथी भी मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम महाराज की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित किया गया है। इस दौरान एक विशाल यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर स्थित सिद्ध शनिपीठ के महंत महेन्द्र दास महाराज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद भूषण महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पूजा-अर्चना करके किया गया। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र व कई अन्य जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सोमदत्त महाराज श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान 780 मरीजों को निशुल्क दवाई भी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आभेराम सैनी, बृजपाल प्रधान नैडू, विनय कुमार, धर्मपाल, शिव कुमार, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment