Latest News

Translate Language

Friday, 10 June 2016

दो बहनों के साथ बुरी तरह की मारपीट

अपहरण का प्रयास कर रहे दंबगों ने दो बहनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसमें दोनों बहनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते शुक्रवार को पीड़ित बहने पुलिस कार्यालय पहुंची और कप्तान को प्रार्थनापत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। कप्तान जे रविन्द्र गौड ने सम्बन्धित थानाध्यक्ष को तुंरत कार्रवाई के निर्देश देते हुए पीड़िताओं को थाने भेज दिया।

थाना सरूरपुर के गांव कलीना निवासिन भारती व मधु पुत्री मांगेराम ने बताया कि 7 मई की शाम को गांव के ही लोकेन्द्र, दीपक, राजेश ने मधु के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन मधु ने विरोध कर दिया। जिसके चलते दबंगों ने युवती के साथ मारपीट कर दी। बहन के साथ मारपीट होते देख उसी दूसरी बहन भारती ने बीच-बचाव किया तो उक्त लागों ने उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की, जिसमें दोनों बहनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि उन्होंने सरूरपुर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण पीड़िताओं को पुलिस कार्यालय पर आना पड़ा। पुलिस कप्तान ने इस मामले में सरूरपुर थानाध्यक्ष को जांच-पड़ताल कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: दो बहनों के साथ बुरी तरह की मारपीट Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top