पल्लवपुरम निवासी महिला ने अपनी पड़ोस की दो महिलाओं पर अपने रिश्तेदार द्वारा दी गई उधार की रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त दोनो महिलाएं चरित्रहीन हैं और अब उन्हें फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी दे रही हैं।
एसएसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए एमई 23 पल्लवपुरम फेस टू निवासी बिमला पत्नी चंद्रभान ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं को उसके रिश्तेदार प्रशांत पुत्र रविन्द्र ने पांच हजार रूपये उधार दिए थे।
आरोप है कि दोनो महिलाएं चरित्रहीन हैं और लोगों से रकम लेकर वापस न देना उनका पेशा है। बिमला ने आरोप लगाया कि जब प्रशांत ने उक्त दोनो महिलाओं से अपने द्वारा दी गई रकम वापस मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद चार दिन पूर्व उसके घर आकर प्रशांत व उसके पुत्र अजय को रकम वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे फंसाने की धमकी देकर चली गई। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों महिलाएं पूर्व में भी कई लोगों को इसी प्रकार फर्जी मुकदमों में फंसाकर उनसे रकम ऐंठ चुकी हैं। पीड़िता ने उक्त महिलाओं द्वारा कोई झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

0 comments:
Post a Comment