Latest News

Translate Language

Thursday, 16 June 2016

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस के उपर फायरिंग झोंकी

बदमाशों के हौंसले किस कदर तक बुलंद हैं कि इसका उदाहरण गुरूवार को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस के उपर बदमाशों ने फायर झोंक दी। दरोगा राजवीर सिंह गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। पल्सर पर सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस के उपर तमंचे से फायरिंग झोंक दी। कुछ दूरी पर ही बदमाशों की बाइक रेत होने के कारण फिसल गई, दो बदमाश फरार हो गए जबकि एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से चार कारतूस व एक तमंचा बरामद किया है। तीनों के नाम विकास पुत्र महताब, सोनी पुत्र हुकम सिंह व हैप्पी हैं। दरोगा राजवीर सिंह की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस के उपर फायरिंग झोंकी Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top