निर्जला एकादशी पर महानगर के अनेक स्थानों पर धर्म परायण लोगों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। सदर स्थित पत्ता मौहल्ला में भी राहगीरों के लिए शर्बत बांटा गया। शर्बत पीकर हजारों लोगों ने धर्म लाभ उठाया।
सदर पत्ता मौहल्ला के लोगों ने निर्जला एकादशी के अवसर पर राहगीरों के लिए शर्बत का छबील लगाया। छबील में लोगों को बड़े प्रेमभाव के साथ शर्बत बांटा गया। गर्मी से परेशान लोग भी शर्बत पीकर आयोजकों को दुआएं देते हुए अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। शर्बत छबील के आयोजन एडवोकेट राजीव शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी पर शर्बत पिलाने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुराही और पंखे दान किए जाते हैं। छबील के आयोजन में उमेश शर्मा, सागर, विक्की आदि का विशेष योगदान रहा।

0 comments:
Post a Comment