मेरठ मेें बदमाशों ने गुरूवार को पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम दिया तथा पुलिस सक्रियता को पूरी तरह से धता बता दिया। सबसे पहली वारदात सदर सर्राफा बाजार में सुबह अरिहंत ज्वैलर्स की दुकान पर घटी जब दिन दहाडे बदमाशों ने दुकान में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। इसके बाद दोपहर मैं टीपी नगर में शेखों पेट्रोल पंप कर्मियों से बाईक सवार बदमाशों ने गन प्वाईंट पर 8.51 लाख रूपये लूट लिये तथा विरोध करने पर एक को गोली मार दी। इसके तुरन्त बाद ही रेलवे रोड क्षेत्र में एक व्यापारी के स्कूटर की डिग्गी से बदमाशों ने डेड लाख रूपये निकाल लिये। एक के बाद एक घटनाओं से व्यापारियों में भारी आक्रोश दिखा।


विस्तार से पढ़े:
३. सदर सर्राफा में अरिहन्त ज्वैलर्स को लूटा
इन सभी घटनाओं के विरोध में खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में डीआईजी से मिला।
इन सभी घटनाओं के विरोध में खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में डीआईजी से मिला।

0 comments:
Post a Comment