यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (सेक्यूलर) के उत्तर प्रदेश प्रभारी संतर पाल गुर्जर की अगुवाई में फ्रंट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन कर बिजली-पानी की सुचारु आपूर्ति की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि महमूदपुर लाला गांव के वार्ड संख्या 24 में पानी की टंकी है। टंकी पर तैनात कर्मचारी पास की निजी कालोनियों साधुराम और टीकाराम में पानी की आपूर्ति करते हैं, जिससे महमूदपुर लाला के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय सभासद समस्या के समाधान पर ध्यान न देकर हिन्दू-मुस्लिम की बातें करते हैं, जबकि हालात ये हैं कि दोनों ही संप्रदाय के लोग पीने के पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने महमूहपुर लाला के वार्ड संख्या 24 में बिजली और पीने की पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यूडीएफ के नेताओं से मिलकर समस्या के समाधान में पहले करने की अपील की थी। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (सेक्यूलर) के नेताओं ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, संतोष व अख्तरी आदि भी मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment