Latest News

Translate Language

Tuesday, 14 June 2016

दबंग के खिलाफ डीआईजी से की शिकायत

दबंग को गिरफ्तार ना करने के विरोध मेें दर्जनों लोगों डीआईजी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए बताया कि सत्ता के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाही नही कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को डीआईजी आफिस पहुंचकर कार्रवाही की मांग की है।


कंकरखेड़़ा के शोभापुर वार्ड-6 निवासी दर्जनों लोग सोमवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे, जहां एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि मनोज गुर्जर नामक गांव में कई

तरह के अवैध धंधे केर रहा है। जुआ, सटटा, हरियाणा मार्का शराब जैसे कई धंधों को वह गांव मेें ही करता है। इस बात का विरोध पर गांव वासियों के साथ मारपीट करता है। प्रदर्शनकारियों ने डीआईजी को बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय पुलिस भी आरोपी से मिली हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यहीं नहीं मनोज पर पहले से ही थाने में 18 मुकदमें चल रहे है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही मनोज ने गांव के एक घर में घुसकर महिला से छेडख़ानी की थी, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। प्रदर्शकारियों का कहना था कि मनोज के कारण क्षेत्र का माहौल खराब है। उन्होंने डीआईजी से अवैध धंधे बंद कराने और दबंग पर कार्रवाई करने की मांग की।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: दबंग के खिलाफ डीआईजी से की शिकायत Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top