Latest News

Translate Language

Sunday, 19 June 2016

बंगला नंबर 210-बी के ध्वस्तीकरण पर टकराव के हालात

बंगला नंबर 210-बी में 64 कोठियां, 22 दुकानें और एक मॉल बना हुआ है। इस मसले पर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इसे अवैध बताते हुए ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। जिसके अनुपालन में कैंट बोर्ड की टीम, पुलिस व प्रशासन को साथ लेकर शनिवार देर रात दो बजे पहुंच गई। ध्वस्तीकरण की आहट होते ही कोठियों में रहने वाले लोग जाग गए। वह ध्वस्तीकरण का विरोध करते हुए अड़ गए।


देर रात से यहां हंगामा चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कोठियों में उनकी जीवनभर की कमाई लगी हुई है। वह इन्हें नहीं तोड़ने देंगे। रविवार सुबह में स्थानीय लोगों के पक्ष में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा आदि पहुंच गए।


कैंट बोर्ड की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कैंट बोर्ड के हथौड़ा गैंग के कर्मचारियों की लोगों ने पिटाईकर दी। एक कर्मचारी के कपड़े भी फाड़ दिए। फिलहाल विरोध के चलते कैंट बोर्ड, पुलिस और प्रशासन 10 घंटे बाद भी ध्वस्तीकरण शुरू नहीं कर पाया है। हंगामे के चलते पुलिस ने बंगला नंबर 210-बी के चारों ओर का ट्रैफिक रोक दिया है। अभी तक आसपास की दुकानें भी नहीं खुल पाई हैं


  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बंगला नंबर 210-बी के ध्वस्तीकरण पर टकराव के हालात Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top