Latest News

Translate Language

Friday, 17 June 2016

बहन को न्याय दिलाने के लिए आत्मदाह करने एसएसपी आफिस पहुंचा युवक

हापुड निवासी युवक कमरू आत्मदाह करने के लिए शुक्रवार को एसएसपी आफिस पहुंचा। कमरू का कहना है कि उसकी बहन रिहाना की शादी 7 साले पहले मुंडाली के अजराडा निवासी आकिल पुत्र अनवार के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के समान दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले स्विफ्ट कार व चार लाख रूपये की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 17 अप्रैल को रिहाना की हत्या कर दी। पति के अलावा सास, ससुर, नन्द, देवर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद केवल दो ही आरोपी अभी तक पुलिस पकड सकी है। गिरफ्तारी न होने के विरोध में ही कमरू आत्मदाह करने आया था। एसएसपी के आश्वासन पर कमरू घर वापस लौट गया।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बहन को न्याय दिलाने के लिए आत्मदाह करने एसएसपी आफिस पहुंचा युवक Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top