Latest News

Translate Language

Sunday, 12 June 2016

हिंदू संगठनों के लोगों ने दो गायों सहित चार गोकशों को धुना


थाना सरूरपुर करनावल कस्बे में गौकशी के लिये लाई जा रही दो गायों को हिंदू संगठनों के लोगों ने पकड लिया। इस दौरान संगठन के लोगों ने चार गोकशों को भीं पकडकर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गायों को सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि गोकशों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उन्हें सोमवार को जेल भेजा जा सकता है। गोकशी को लेकर इलाके में आए दिन बवाल होने से बच रहा है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।



अभी तीन दिन पहले की बात है कि रोहटा में हिंदू संगठनों के लोगों ने गौकशों से गौकशी को ले जाए जा रहे गोवंश को पकड़कर गोकशों की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया था। इसे लेकर थाने पर खूब हंगामा भी हुआ था। अब रविवार को कस्बा करनावल में पाथौली वाले रास्ते पर दो गायों को लेकर कटान को ला रहे तीन गोकशों को हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने रास्ते में जंगल से पकडऩे की कोशिश की तो वे गोवंश को छोड़कर भागने लगे। हालांकि बाद में हिंदू सगठनों के लोगों ने घेरा बंदी कर चार गोकशों को दबोच लिया और उनकी जबरदस्त पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसे लेकर एक बार फिर से कस्बे का माहौल बिगडऩे से बचा।

पकड़े गए लोगों में कस्बा करनावल निवासी जयकुमार, अकबर, अख्तर व कय्यूम बताए गए हैं। हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि ये लोक काफी समय से इलाके में गोकशी करा रहे हैं और आए दिन गोवंश को लेकर खरीद फरोख्त करते हैं। रविवार को इसी सूचना पर इन्हें पकड़ा गया और पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया गया। इसे लेकर हिंदू संगठनों से जुडे अमित, अमर सिंह, सुधीर, अनुज व विशाल आदि ने थाने पर गोकशों के खिलाफ गौकशी करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसे लेकर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गोकशों से पूछताछ के बाद सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। बजकि बरामद गोवंश को पुलिस ने कस्बे में ही एक किसान की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसे लेकर एक बार फिर से कस्बे का माहौल खराब होने से बच गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: हिंदू संगठनों के लोगों ने दो गायों सहित चार गोकशों को धुना Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top