मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलिज में शुक्रवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली निवासी नसरूद्दीन (55) को गुरूवार की रात हार्ट अटैक के चलते परिजनों ने मेडिकल में भर्ती कराया था। आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के दर्जनों परिजनों ने मेडिकल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और मेडिसिन विभाग के जूनियर डा. उदय भान की पिटाई कर डाली। इसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ और मृतक के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते अस्पताल अखाड़ा बन गया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आक्रोशित तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
Translate Language
Friday, 30 December 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment