Latest News

Translate Language

Thursday, 29 December 2016

जीने की कला - LIVE MEERUT NEWS

अक्सर मनुष्य अपने भविष्य के संदर्भ में चिंतित रहता है वह अतीत और भविष्य के बारे में सोचता रहता है और वर्तमान की कोई परवाह नहीं करता । जबकि जीवन वर्तमान में ही है कल कभी नहीं आता जो है आज है और अभी है जो समय बीत गया उसे याद करके मनुष्य को पछताना नहीं चाहिए। अगर अतीत में मनुष्य से कोई गलती हुई भी है तो उसे उस से सबक लेकर अपने वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करना चाहिए । 


मनुष्य को भविष्य में आने वाले संकट को देखकर भी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि यदि मनुष्य का वर्तमान आनंदित है तो उसका भविष्य भी सुंदर होगा । जीवन जीने की कला का सूत्र यही है कि जन्म लेना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन इस जीवन को सुंदर कैसे बनाया जाए यह हमारे हाथ में है । मनुष्य को हमेशा अपने साथ ईमानदारी से पेश आना चाहिए  । उसका दौहरा नहीं बल्कि एक ही व्यक्तित्व होना चाहिए । उसे अपनी शक्तियों और कमजोरियों का सटीक अनुमान होना चाहिए वह अपने जीवन में क्या बनना चाहता है इसके लिए उसे अपनी क्षमता का आकलन करना चाहिए  । जो व्यक्ति अपना सही मूल्यांकन नहीं कर पाते वह अक्सर असफल होते हैं और इसके बाद में अपने भाग्य को कोसते हैं या फिर दूसरों को दोष देते हैं । 


इसके विपरीत सच्चाई यह है कि जब सपने हमारे हैं तो कोशिशें भी हमारी हैं और इस से मिली सफलता या असफलता भी हमारी है जब सफलता मिलती है तो व्यक्ति कहता है कि यह उसकी मेहनत का फल है । लेकिन वह असफल होता है तो भाग को कोषता है  । जब कि सच्चाई यह है कि असफलता यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया । सफलता मनुष्य की इच्छा शक्ति के अधीन होती है हालांकि केवल इच्छा करने पर बात  नहीं बनती है । लेकिन इच्छा को दृढ़ संकल्प में बदलना होता है । मन बुद्धि और शरीर से इच्छित सफलता को पाने के लिए कठोर परिश्रम करने को तत्पर होना पड़ता है जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास का अनुभव होता है वह अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर सकता है। जब एक छोटा सा बीज विशाल वृक्ष बनने की इच्छा शक्ति रख सकता है तो मनुष्य अपना आत्मविश्वास इतना दृढ़ क्यों नहीं कर सकता है कि वह अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। अपना आत्मविश्वास ग्रहण करके मनुष्य को हमेशा अपने संकल्प को दृढ़ करना चाहिए।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: जीने की कला - LIVE MEERUT NEWS Description: Rating: 5 Reviewed By: Mahavir Singh
Scroll to Top