Latest News

Translate Language

Sunday, 16 October 2016

निकाह से कुछ देर पहले दूल्हे राजा फरार LIVE MEERUT NEWS

लिसाडी गेट थाना क्षेत्र में निकाह से कुछ देर पहले दूल्हा मंडप से फरार हो गया। दूल्हा अपने पडोस में एक युवती से प्रेम करता है। जिसके चलते वह फरार हो गया। लिसाडी गेट की अहमदनगर गली नंबर 13 निवासी युवक की शादी गली नंबर 18 की लडकी के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, पिलोखडी पुल के पास शादी महल मंडप में आयोजन की तैयारी चल रही थी। लेकिन बारात चलने से कुछ देर बाद ही दूल्हा शादी से इंकार कर फरार हो गया। दूल्हे के भागने की बात लडकी पक्ष को लगी तो वह भडक गए। दोनों ओर से पंचायत बैठा दी गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि लडकी पक्ष का जो भी खर्चा हो गया है। दूल्हा पक्ष उसकी भरपायी करेगा। कई घंटे चली पंचायत के बाद मामला शांत हुआ।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: निकाह से कुछ देर पहले दूल्हे राजा फरार LIVE MEERUT NEWS Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top