Latest News

Translate Language

Friday, 22 July 2016

नये डीएम जगतराज त्रिपाठी ने चार्ज संभाला Live Meerut News

मेरठ के नवनियुक्त डीएम जगतराज त्रिपाठी ने शुक्रवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा कि इस समय कांवड यात्रा चल रही है ऐसे में कांवड यात्रा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। 

2002 बैच के आईएएस अधिकारी जगतराज मेरठ से पूर्व अमेठी में करीब सवा तीन साल डीएम के पद पर रह चुके है। उन्होने कहा कि जनता से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को निस्तारित करना व टीम भावना के साथ कार्य करना भी उनकी प्राथमिकताओं में है। श्री त्रिपाठी ने ट्रेजरी जाकर चार्ज ग्रहण किया तथा उसके बाद अधिनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एडीएम सिटी एसके दूबे, एडीएम प्रशासन दिनेश चन्द्र, एडीएम वित्त गौरव वर्मा, एडीएमएलए डीपी श्रीवास्तव, एसपी सिटी ओमप्रकाश, एसडीएम सदर रितू पूनिया, सरधना कुमार भूपेन्द्र, एसीएम रामगोपाल, देवेन्द्र कुमार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल, तहसीलदार रंजीत सिंह, महेन्द्र बहादुर आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भी नवागत डीएम को बुके देकर उनका स्वागत किया।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नये डीएम जगतराज त्रिपाठी ने चार्ज संभाला Live Meerut News Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top