हर-हर बम-बम के जयघोष के बीच श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आज मेरठ के सभी मन्दिरों में भक्तों की भारी भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिये उमडी दिखी। प्रातः काल से ही भगवान आशुतोष पर जल अर्पण करने के लिए महिला व पुरूषों की मन्दिरों में कतारे लग गई। प्रसिद्ध औघडनाथ मन्दिर पर तो दिन भर भक्त शिव-पार्वती के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। इसके अलावा शहर के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिये अच्छी खासी भीड दिख रही थी। एसएसपी जे.रविन्द्र गौड के निर्देश पर औघडनाथ मंदिर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये तथा हर संदिग्ध पर नजर रखी गई।
Translate Language
Monday, 25 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment