फिल्म अभिनेता सुपर स्टार राजेश खन्ना की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर टाईसन फिल्मस प्रोडक्शन के निदेशक जूनियर राजेश खन्ना द्वारा जीमखाना स्थित अपार चैम्बर में एक याद राजेश खन्ना के साथ्य्य का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम जूनियर राजेश खन्ना द्वारा सुपर स्टार राजेश खन्ना के चित्रा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुपर स्टार राजेश खन्ना की फिल्मों के डॉयलाग व गीतों पर जूनियर राजेश खन्ना व लोकल कलाकारों द्वारा शमां बांधकर सुपर स्टार को याद किया गया। जूनियर राजेश खन्ना ने अपनी अभिनय क्षमता को दर्शाकर सुपरस्टार राजेश खन्ना की यादों को ताजा कर दिया। लोकल कलाकार जूनियर अमिताभ बच्चन, मुकेश शर्मा ने कहा कि आनंद कभी मरा नहीं करते, राजेश खन्ना ने जो अपनी अभिनय क्षमता से बॉलीवुड में अलख जगाई है।
उससे राजेश खन्ना हमेशा हम लोगों के बीच रहेंगे और आज मेरठ में जब जूनियर राजेश खन्ना लोगों के बीच से गुजरते हैं तब अनायास ही लोगों को यह महसूस होता है कि सुपर स्टार राजेश खन्ना जैसे उनके बीच खड़े हो। पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर, कैलाश प्रेमी, राधे सूर्यवंशी, सुनील गुजराती, प्रहलाद वीर, जितेन्द्र प्रधान, ज्ञान दीक्षित, सोनी, ईश्वर चन्द गंभीर, बबीता, निशा, ध्र्मेश गुप्ता, मलाईका खान आदि मौजूद रहे।
0 comments:
Post a Comment