सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध नियुक्त प्रचार्याे को बाहर करने के फैसले के बाद चौधरी चरण सिंह विवि के अन्र्तगत आने वाले 15 कालेज के प्रचार्याे ने अपने पद छोडऩे शुरू कर दिये है। सोमवार को मेरठ कालेज, इस्माईल, डीएन कालेज, आरजी डिग्री कालेज व एनएएस कालेजों में नये कार्यवाहन प्रचार्याे ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है।
बता दें सर्वाेच्च न्यायालय ने प्रदेश भर में कालेजों में प्रचार्याे की अवैध नियुक्त के मामले में अपना फैसला दिया था। जिसमें चौधरी चरण विवि के अन्र्तगत आने वाले 15 कालेजों के प्रचार्य को पद छोडऩे की तलवार लटक गयी थी। जिसमें डीएन कालेज के डा. टीडी शर्मा, एनएएस कालेज के वीके गौतम, इस्माईल डिग्री कालेज की डा इंदु शर्मा, आरजी कालेज की डा. सीमा जैन, मेरठ कालेज के डा. एनपी शर्मा शामिल थे। जिसमें एनएएस कालेज के प्राचार्य डा. वीके गौतम ने अपना पदभार शनिवार को ही छोड़ दिया था। सोमवार को डीएन कालेज में डीएन यादव, इस्माईल डिग्री कालेज में डा. साधना सहाय, एनएएस कालेज में सुमन लता गर्ग, मेरठ कालेज में डा. देवी मित्तल, आरजी डिग्री कालेज में स्नेह लता गुप्ता ने कार्यवाहक प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश भर में 300 पदों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी आंशका व्यक्त की जा रही है। वही पद छोडऩे वाले प्राचार्याे के चेहरे के भाव साफ बता रहे थे, लेकिन कोर्ट के आदेश का पालन तो उन्हें करना ही है। इस कारण वह कुछ बोलने से कतरा रहे है।
0 comments:
Post a Comment