Latest News

Translate Language

Tuesday, 19 July 2016

अधिकारियों व कर्मचारियों को विवि देगा सीयूजी नम्बर Live Meerut News मेरठ

चौधरी चरण विवि अपने अधिकारियों व कर्मचारियों मोबाईल के सीयूजी न बर उपल्ब्ध कराने जा रहा है। इसके लिए उसने एयरटेल से समझौता किया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाले सीयूजी न बर पर 150 रूपये मासिक शुल्क देना होगा। अधिक बिल आने पर वेतन से कटौती की जाएगी।

बता दें चौधरी चरण विवि परिसर में वर्तमान समय में 10 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी स्थायी व अस्थायी रूप से कार्यरत है। यह देखने में आ रहा था विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपने मोबाइल को बंद रखते है। इसके कारण अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए विवि ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सीयूजी न बर देने का फैसला किया है। इसके लिए दूरसंचार मोबाइल आपेरटर कंपनी एयरटेल से समझौता किया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाले सीयूजी न बर की लिमिट 150 प्रति माह होगी। मोबाईल का अधिक बिल आने पर इसका भुगतान वेतन से काटा जाएगा।

इन्होंने कहा
विवि में प्रति दिन दूर दराज से छात्र विभिन्न कार्यों के लिए आते है। लोगों की यह शिकायत रहती थी कि उक्त अधिकारी व कर्मचारी का मोबाईल बंद जा रहा है। सीयूजी न बर मिलने से यह समस्या समाप्त होगी।
दीपचन्द्र, रजिस्ट्रार सीसीएस
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: अधिकारियों व कर्मचारियों को विवि देगा सीयूजी नम्बर Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top