आज दिनांक 19/07/2016 को साईं मंदिर , बेगमपुल में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया ! प्रातः 5:00 बजे बाबा को पंचामृत से मंगल स्नान कराया गया ! बाबा के श्रंगार के बाद बाबा की आरती और पूजन हुआ ! ठीक 11:00 बजे बाबा की पालकी और शोभायात्रा निकाली गई ! साईं भक्त मंदीप नंदा , शिव कुमार , शशि , मोनू ने विशेष पूजा अर्चना के साथ बाबा का डोला निकाला ! पालकी यात्रा बेगमपुल साईं मंदिर से प्रारम्भ होकर , प्रेम निवास , चाट बाज़ार , आबुलेन होती हुई वापस साईं मंदिर पर आई ! सभी साईं भक्तो ने नाचते गाते पालकी की शोभायात्रा को आगे निकाल ! सायकाल में बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया ! पंडित उमाकांत एंड पार्टी ने साईं भजनों से माहोल साईंमय कर दिया ! भजनों के बाद बाबा की आरती की गई ! उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया ! कार्यक्रम को सफल बनाने में बेगमपुल साईं मंदिर कमेटी का सहयोग रहा ! कार्यक्रम में मनोज , मोनू , ज्ञान , राजू , विनोद ,राधा आदि मौजूद रहे !
Translate Language
Tuesday, 19 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)






0 comments:
Post a Comment