Latest News

Translate Language

Tuesday, 19 July 2016

आमने सामने की दो कारों की भिडंत Live Meerut News मेरठ

मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी चौराहे पर आमने सामने की दो कारों की टक्कर हो गई। कारों की गति तेज नहीं होने से किसी को गंभीर चोट नही आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों को सड़क से हटा कर रास्ता साफ किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लाइनें लग गई।
सरूरपुर क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी चौराहे पर आमने सामने की दो कारों के बीच टक्कर हो गई। चौराहे पर गति अवरोधक होने के चलते वाहनों की गति तेज नही थी। वरना हादसा गंभीर हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से अलग खड़ा कराया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नही आई। बाद में बिना कार्रवाई के ही दोनों वाहन मालिक मौके से चले गए। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन किसी के घायल नही होने पर वाहन स्वामी बिना कार्रवाई के ही चले गए।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: आमने सामने की दो कारों की भिडंत Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top