फैशन शो, स्कूल व कॉलेजों में सेलीब्रेटी नाइट या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसके आयोजन में स्पांसरशिप है। इसके लिए 25 फीसद मनोरंजन कर देना होगा। जिले के सभी होटलों व अस्पतालों से अब व्यावसायिक मनोरंजन कर लिया जाएगा। इससे केबिल कनेक्शन थोड़ा महंगा हो जाएगा। पूर्व में घरेलू मनोरंजन कर लिया जाता था। व्यावसायिक मनोरंजन कर पहली बार लिया जाएगा। यह कमरे की बुकिंग के आधार पर तय किया जाएगा। प्रत्येक केबिल ऑपरेटर को उपभोक्ता का रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाना होगा। हर माह उसे रसीद भी देनी होगी। इसके सर्वे का कार्य एक अगस्त से शुरू होगा। सर्वे में रजिस्ट्रेशन कार्ड न मिलने पर ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में लोग बिना सेट टॉप बॉक्स के टीवी नहीं देख पाएंगे। 31 दिसंबर 2016 तक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
यहां कर सकते है शिकायत-
केबिल ऑपरेटर की मनमानी की शिकायतें डीएम कार्यालय, मनोरंजन कर कार्यालय में की जा सकती हैं। टोल फ्री नंबर 0522.2721944 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
सुल्तान फिल्म से मिला 75 लाख का कर
फिल्म सुल्तान ने मनोरंजन कर विभाग की खाली झोली भर दी है। इस फिल्म से अब तक 75 लाख रुपये का कर मिला है। जबकि विभाग को आने वाली फिल्मों से जबरदस्त टैक्स मिलने की आस है।
0 comments:
Post a Comment